राशिफल: इन 8 राशियों के ऊपर शनिवार को होगी शनि देव की कृपा, मंदिर में दान करें तेल

मेष:

जुलाई महीने का दूसरा शनिवार मेष राशि के लोगों के लिए फाफी शुभ रहना वाल है। आज के दिन की गई यात्रा आपके लिए लाभ के अवसर लायेगी। नौकरी और व्यापार में आपको पूरी सफलता मिलने की संभावना है। आज के दिन विरोधी पक्ष आपके ऊपर बिलकुर हावी नहीं हो पाएगा। ऑफिस में सहकर्मियों और मित्रों से सहयोग से काम करें। आज आपके कई दिनों से रूके हुए काम पूरे होने के आसार हैं। आज का दिन आपका भाग्य आपके साथ है।

वृष:

वृष राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन सामान्य बीतने की संभावना है। हालांकि आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी व्यापार में थोड़ा संभलकर फैसले लें। आज के दिन अलग अलग क्षेत्रों मं कुछ खास लोगों से मुलाकात की संभावना है। इसके साथ ही नौकरी-व्यापार से जुड़ी यात्रा आपके लिए सुखद संयोग लेकर आएगी। सोमवार शाम तक आपको अपनी तरक्की के संबंधित जानकारी मिलेगी। विरोधी से उचित दूरी बनकर रखें। परिवार को समय जरूर दें।

मिथुन:

मिथुन राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन नौकरी और व्यापार में कुछ परेशानियां ला सकता है। इसके साथ ही आपके कुछ दोस्त आपके कामकाज में दखल दे सकते हैं। जिसे लेकर आपके मन में भय की स्थिति पैदा हो सकती है। लेकिन आपको परेशान होने की वजाय अपने मन को शांत रखने की जरूरत होगी। वरना आप अपने लिए परेशानियों का गढ्डा खुद ही खोद लेंगे। आज का दिन आपके लिए यात्रा करने योग्य नहीं है। इसलिए जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें।

कर्क:

आज का दिन कर्क राशि के लोगों पर शनि देव की पूरी कृपा बनी रहेगी। आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। अपनी सूझबूझ से आपको आज हर काम में सफलता मिलेगी और आपके विरोधी इस बात से थोड़ी इर्श्या कर सकते हैं। परिवार और दोस्तों के सहयोग से आज आने वाली सभी परेशानियों को आप पूरी साहस और बल से हराने में कामयाब होंगे। आज के दिन अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी स्थिति में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

सिंह:

सिंह राशि के लिए शनिवार के दिन लंबे समय से चली आ रही आपकी परेशानियों का अंत होने का पूरा योग बन रहा है। कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव का दिन भी रहेगा। हालांकि कुछ परेशानियों के बाद आपके घर में धन लाभ की संभावना है। आज किए गए आपके सारे काम आपको मुनाफा देंगे। लेकिन आज के दिन किसी नए काम की शुरूआत सोच समझ कर ही करें। परिवार और दोस्ता को पूरा साथ मिलेगा। घर में बुजुर्गों की सेहत का पूरा ख्याल रखें।

कन्या:

इस राशि के लोगों में आज के दिन ऊर्जा का स्तर भी सामान्य रह सकता है, दूसरों के साथ व्यवहार में आप दिमाग से काम लेंगे। साथ काम करने वाले लोग आज आपके लिए मददगार हो सकते हैं। किसी नई योजना के बारे में आप विचार कर सकते हैं। थोड़े धैर्य से काम लें और टकराव की स्थितियों से बचकर चलें। कोई फैसला नहीं लेने और नतीजा नहीं मिल पाने से आप परेशान हो सकते हैं। जोश में आकर किसी को भी बिना मांगी सलाह न दें।

तुला:

तुला राशि के लोगों पर शनिवार का दिन भारी रहने वाला है। लेकिन शाम होते ही दिन सामान्य हो सकता है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी देखने को जरूर मिलेगी। दोस्तों या सहकर्मियों से पैसे का लेनदेन समझदारी से करें। आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता वाला दिन है। आपके लिए शनिवार का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ है। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपको कई नए मौके देगी। परिवार के लोगों की सेहत का ख्याल रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक:

इस राशि के लिए शनिवार का दिन अच्छा है लेकिन अगर आज आपको कोई यात्रा करने का प्लान बन रहा है आप यात्रा टाल दें क्योंकि इस यात्रा से आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज अगर जरा सी लापरवाही बरती तो आपकी तबीयत खराब हो सकती है। खान पान का पूरा ख्याल रखें। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताएं आपको दिन और अच्छा जाएगा। आज के दिन फालतू के खर्चे पर कंट्रोल करें।

धनु:

धनु राशि के लोग आज करियर में जो कदम उठाएंगे, उनका असर लंबे समय तक आप पर रहेगा। आप सामाजिक दायरे में सक्रिय रहेंगे और सभी से मिलकर बातें करेंगे। सामूहिक रूप से किए जाने वाले कामों में आपको सफलता मिल सकती है। दोस्त, पड़ोसी और रिश्तेदार किसी खास मामले में आपकी पूरी तरह मदद करेंगे। नया वाहन खरीदने की इच्छा होगी। आप ऐसा न सोचें की हर काम आपको ही करना है। रोजमर्रा के कामों में झूठ का सहारा भी लेना पड़ सकता

मकर:

मकर राशि के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक साबित होगा। बस आज किसी से भी वाद-विवाद से बचें। अपनी वाणी में मधुर्ता बनाएं रखें। आज के दिन ऑफिस में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। आज के दिन किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें। खान-पान का पूरा ख्याल रखें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताने से आपके मन को शांति मिलेगी। यात्रा करने से जितना परहेज कर सकें उतना करें।

कुंभ:

कुंभ राशि के लिए शनिवार का दिन बहुत से मामलों में दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अनुशासन और खुद के सम्मान को लेकर बहुत सावधान रहेंगे। प्रेम और रोमांस के लिहाज से भी दिन ठीक है। बिजनेस के मामलों में सावधान और चौकन्ने रहें। करीबी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता हैं, आपके कुछ दोस्तों का व्यवहार भी जरूरत से ज्यादा अजीब हो सकता है। आज उग्रता के कारण धन हानि के योग बन रहे हैं इसलिए किसी से भी विवाद में न पड़ेंगा।

मीन:

आखिर में मीन राशि की बात करें तो इस राशि के लिए शनिवार का दिन नौकरी में सफलताएं दिला सकता है। कारोबार में आपको कई तरह से मुनाफा मिलने का योग है। घर में अपने बच्चों के साथ समय बिताएं। अगर आज आप किसी के साथ साझेदारी करने का विचार कर रहे हैं तो उससे पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। जीवन में काफी समय से चल रही परेशानियों का आज अंत होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता मिलेगी।