12 अप्रैल 2023 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों को मेहनत का मिलेगा पूरा लाभ, परिवार में आएंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आज आस्था बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी से अगर किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आपके रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने सभी कामों को योजनाओं के तहत समय रहते पूरा कर लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। ऑफिस के काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों के साथ आपके अच्छे संबंध रहेंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा। किसी संपत्ति की खरीदारी करने का मौका मिल सकता है। आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी। आपकी कमाई बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपकी फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी और खर्चों का बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह आज दूर होगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। आपको संतान के करियर को लेकर तनाव बना रहेगा। माता-पिता से आप अपने मन की किसी बात को शेयर कर सकते हैं, जिससे मानसिक बोझ कम होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे के को तोड़ सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों का नाराजगी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपके घर की सुख-सुविधाओं की चीजों में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें, तो बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके जीवन स्तर में सुधार होने के प्रबल योग हैं। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक योजना को गति मिलेगी। परिवार में यदि आप किसी से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो उसमें वाणी की मधुरता बनाए रखें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस के लिए आप कुछ योजनाओं को बनाने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ निजी मामलों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा मत कीजिए। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से लोगों को हैरान कर सकते हैं। रचनात्मक गतिविधियों में भी तेजी लाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आज आपको अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं, जिससे परिवार के सदस्य किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आज आप जल्दीबाजी में कोई भी काम ना करें, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। आपको कोई जरूरी सूचना सुनने को मिले, तो तुरंत उसे आगे ना बढ़ाएं और कुछ गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपकी छवि को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। कामकाज कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको कोई नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है और आर्थिक लाभ को लेकर यदि आप चिंतित हैं, तो उसमें भी आज इजाफा होगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आमदनी में वृद्धि होने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि कर सकते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। आपको भविष्य को देखते हुए धन का संचय करना होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कुछ कार्यों की योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अपने करीबियों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को तरक्की मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।