12 जुलाई 2023 राशिफल: गणेश जी की कृपा से इन 5 राशियों के अच्छे दिन हुए शुरू, दूर होंगे जीवन के दुख

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी अच्छा नजर आ रहा है। व्यापार में आपको धीरे-धीरे लाभ मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। दिन की शुरुआत में आपका किसी से विवाद हो सकता है इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग है। संतान के तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी शानदार नजर आ रहा है। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। संतान के करियर को लेकर आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं इसलिए आप बहुत ही सोच-समझकर आगे बढ़ें। अचानक किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको काफी सावधान रहना होगा। विरोधी आपके किसी काम में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। कार्य क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार और बातों से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। संतान के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, नहीं तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है। किसी सरकारी काम के लिए आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपकी वाणी की मधुरता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। जरूरी काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जल्दीबाजी में कोई भी काम मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। पुराने अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। घर में पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है, जिसमें आप दान धर्म करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपको बेकार का तनाव लेने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। आपको शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिना मेहनत के कोई फल प्राप्त नहीं हो सकता,इस बात को आपको ध्यान रखना होगा। नौकरी में अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए अच्छे काम कीजिए। किसी से भी गलत ना बोलें। वाणी पर नियंत्रण रखें। थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवन में कुछ समस्या चल रही थी, तो उनका भी समाधान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। करियर में आ रही समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।