12 सितंबर 2022 राशिफल: आज 3 राशि वालों के दूर होंगे आर्थिक संकट, रुका हुआ धन आएगा वापस

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। किसी खास मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने से आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मेहनत से भरा रहेगा। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए ज्यादा भागदौड़ और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। घर परिवार का वातावरण सुख-शांति पूर्वक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत शानदार रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के रिश्ते मिलेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको मनमुताबिक फायदा मिलने के योग हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। मानसिक चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपके किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, जिसमें आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आप अपने घर परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आप पूरी मेहनत और लगन से किसी अधिकारियों द्वारा सौपे गए काम को पूरा करके देंगे, जिससे आपकी वाहवाही होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आपका मन प्रसन्न होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। परिवार में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी और सुख-शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। धन लाभ मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी से चल रहा मतभेद खत्म होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। अगर आप कहीं धन निवेश करना चाहते हैं, तो उसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपकी रुकी हुई योजनाएं पूरी होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आपको धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। किसी मित्र की मदद से आपको अपने किसी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ समाचार लेकर आया है। आपका मन पूजा पाठ में आपका अधिक लगेगा। परोपकार के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे। आपके पिताजी से आपकी किसी बात पर बहस हो सकती है, इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। व्यापार करने वाले व्यक्तियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसका अच्छा लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। व्यापार के मामले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगाने से परिवार में खुशियां रहेंगी। वरिष्ठ सदस्य बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको अपनी किस्मत के सहारे रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपका कोई खास मित्र आपसे मिलने के लिए घर आ सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के अधिकारी भी प्रशंसा करते नजर आएंगे और आपके जूनियर्स को यह बात हजम नहीं होगी और वह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई नई और बेहतर नौकरी का ऑफर आ सकता है। अजनबी लोगों पर ज्यादा भरोसा ना करें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप किसी नए व्यापार में हाथ आजमाने की कोशिश कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे और अच्छा लाभ भी कमाएंगे। धार्मिक कार्यों में आज आपके रुचि बढ़ेगी। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा।