13 फरवरी 2023 राशिफल: आज इन 4 राशियों के दुख दूर करेंगे महादेव, दिन रहेगा सौभाग्यशाली

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। जो व्यक्ति पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं, जिसके लिए आप अपने बड़े सदस्यों से बातचीत करेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। निजी जीवन में जो भी कठिनाइयां चल रही थीं, वह दूर हो जाएंगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। जो व्यक्ति नौकरी करते हैं, उन्हें तरक्की मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आपको अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा फायदा मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपनी चतुराई से अटके हुए कामों को पूरा करेंगे। आय के साधन बढ़ सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की संभावना है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को करियर में उन्नति की संभावना है। कारोबार में विस्तार की सुखद परिणाम मिलेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबार से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ेगा, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कामकाज में पूरा ध्यान लगा पाएंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापार में सुधार होगा। व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। व्यवसाय कर रहे व्यक्ति व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। कुछ नई नई नीतियों को भी बनाएंगे, जिससे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। मन में खुशी बनी रहेगी। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। जिन रिश्तेदारों से आपका मनमुटाव चल रहा था वह समाप्त होगा, आना-जाना शुरू होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद सुखद रहने वाला है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं। दोस्तों की मदद से नए कार्य मिलेंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी-व्यापार में आपका कोई बड़ा काम बन सकता है। नौकरी में कुछ अधिकार प्राप्त होंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में दिए गए कामों को आप समय रहते पूरा कर लेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सेहत में सुधार आएगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सफलताओं से भरा रहेगा। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी और आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों से पूरी मदद मिलेगी। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। अगर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था, तो वह दूर हो जाएगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। साझेदारी में किया गया बिजनेस आपको नुकसानदायक साबित हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपनी नौकरी में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। नई नौकरी का भी ऑफर आएगा, जिसमें सैलरी अधिक रहेगी। आपको अभी पुरानी नौकरी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। अभी आपका समय अनुकूल नहीं है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। सभी से कुछ ना कुछ शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। कार्य क्षेत्र में हर काम समय पर पूरा कर लेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अविवाहित व्यक्तियों की शादी की बात पक्की हो सकती है। मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सभी लोगों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान सम्मान दिलाएगी। जो व्यक्ति विदेश में नौकरी करते हैं, उनके लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। नौकरी में तरक्की देखने को मिलेगी। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा। मेहमान के द्वारा आय के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आप लाभ कमा कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।