13 मार्च 2023 राशिफल: आज 4 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, खुलेंगे आय के नए स्रोत, भाग्य देगा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। कंपनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि की महिलाओं का दिन काफी अच्छा रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। रिश्तो में आज मिठास आ सकती है। घरेलू कामों में आप थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कई दिनों से किसी टॉपिक को समझने में परेशानी चल रही थी, तो आज उसे अच्छे से क्लियर कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके दोस्तों में इजाफा होगा लेकिन आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। इससे दोनों के बीच रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश का प्लान बनाना पड़ेगा। आज आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों को आनंद की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बने हुए हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। साइंस से जुड़े हुए छात्रों को अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आज आपके व्यापार में चार गुना वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बदलते मौसम की वजह से सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन भी मत कीजिए। आप अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरते। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर पार्टी करने जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो माता-पिता की राय जरूर लें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज आपको जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कुछ लोग आज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कहीं बाहर जाना चाह रहे हैं, तो एटीएम कार्ड साथ ले जाना मत भूलिए। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा फल प्राप्त होगा। काफी लंबे दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज काम को पूरा करने के लिए आसपास के कई लोग आपको सलाह देंगे। आपको सभी की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। घर परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों को ध्यान में रखकर रोड क्रॉस करें। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। इस राशि के व्यापारियों का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आज आप कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए। आज आपको अपने कारोबार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आज परिवार वालों के साथ कहीं डिनर का प्लान बना सकते हैं। अगर आज बाइक से कहीं जा रहे हैं, तो जरूरी कागजात लेना ना भूलें। दांपत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। जरूरी कामों में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। ईश्वर की भक्ति से मन की शांति मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।