14 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 2 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और धन लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 14 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी जरूरी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। उन्नति के नए-नए मार्ग हासिल होंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिलता है, तो जरूर करें। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए-नए कामों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी लेकिन कोई भी जोखिम भरा काम अपने हाथ में ना लें। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद खुश रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को एक के बाद एक लाभ की सूचना मिलती रहेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। भाई के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी परिवार के सदस्य द्वारा आपसी मेलजोल से समाप्त होगी। आप किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति करने की कोशिश में लगे रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति अथवा वेतन में वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाइम काम में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी भी मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन भाग्य की दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिवार में परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप कार्य क्षेत्र में भी सभी को जोड़ने में कामयाब रहेंगे और आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवा सकती है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपकी किसी नए वाहन की प्राप्ति की इच्छा भी पूरी होगी और परिवार के सदस्यों का उसमें आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज व्यापार कर रहे व्यक्तियों को कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना जरूरी है। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन बेहद खुश रहेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई व्यवसाय कर रहे हैं, तो उसके लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। किसी बड़ी डील को फाइनल करके अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आपके लिए समस्या तो लेकर आएगा, लेकिन आप उसे अपने किसी मित्र की मदद से आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान आपसे किसी नए वाहन की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी भी जरूर करेंगे। परिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज बिजनेस कर रहे व्यक्तियों का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। नए नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। घरेलू सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने साहस व पराक्रम से किसी भी मुश्किल काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।