15 जुलाई 2023 राशिफल: आज शनि देव की कृपा से 3 राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी, नौकरी में तरक्की के योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पारिवारिक मामलों के लिए काफी अच्छा नजर आ रहा है। अगर आप किसी कार्य की लंबे समय से योजना बना रहे थे, तो आज वह काम पूरा होने की पूरी उम्मीद है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर आज परेशान हो सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने किसी भी जरूरी काम में जल्दीबाजी ना करें, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। पिताजी से आपको किसी काम को लेकर डांट खानी पड़ सकती है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज कोई अच्छा मौका मिलेगा। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी यह चिंता भी आज दूर हो जाएगी। आपका रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी मित्र की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। पिताजी से अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है, तभी वह किसी परीक्षा में अच्छा परिणाम हासिल कर पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी पुरानी बात को लेकर चिंतित चल रहे थे, तो आपकी टेंशन दूर होगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका रुका हुआ प्रमोशन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार होगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। रोजगार के मामले में समय काफी अच्छा रहेगा। जो व्यक्ति नौकरी में कार्यरत हैं और वह बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। माताजी की सेहत में सुधार होगा। आपको कार्य क्षेत्र में कुछ कामों को लेकर तनाव बना रहेगा लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। संतान पक्ष को आज कोई नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर आपका कोई कार्य पैसों की वजह से रुका हुआ था, तो यह समस्या भी दूर होगी। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे, उनके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अविवाहित लोगों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से चल रहा था, तो आप उसे भी समाप्त करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सफलता लेकर आया है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता नजर आ रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। खास लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन निवेश के मामले में काफी अच्छा साबित होगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आप जरूरतमंदों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत में गिरावट आ सकती है। जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं लेकिन उपहार आप अपनी जेब देखकर ही खरीदें। कार्यक्षेत्र में आप कुछ विशेष करने की उधेडबुन में लगे रहेंगे और आप अपनी कोई जरूरी जानकारी आज किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।