15 मार्च 2023 राशिफल: आज ग्रहण-नक्षत्रों के शुभ संकेत से 2 राशियों को मिलेगा फायदा, परिवार में आएंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी। आप विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में आज मिठास और बढ़ेगी और आपके साथी के बीच यदि कुछ कहासुनी हो गई थी, तो वह भी समाप्त हो जाएगी। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। आप किसी भी अजनबी पर अत्यधिक विश्वास मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है तो आप जरूर कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन उसमें आपको अपने जरूरी कागजात बहुत ही सावधानी से रखने होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप धन का कुछ हिस्सा गरीबों को दान दे सकते हैं। आपको आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है लेकिन यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी सदस्य को आज नौकरी में तरक्की मिलने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपके नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है और आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग हैं। कमाई के नए-नए स्रोत बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अनुभवी व्यक्तियों के साथ उठना बैठना रहेगा, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको लोगों का प्रेम और स्नेह भरपूर मात्रा में मिलेगा। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का फैसला ले रहे हैं, तो जल्दीबाजी मत कीजिए नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आप लोगों का भरोसा आसानी से जीत सकते हैं। आप कुछ महत्वपूर्ण कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी वह पूरे कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा आगे रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपके दिन की शुरुआत कुछ सामान्य रहेगी लेकिन बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बदलते मौसम के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है।