15 अक्टूबर 2022 राशिफल: शनि देव के आशीर्वाद से इन 6 राशियों के भाग्य में होगा सुधार, नौकरी में मिलेगी तरक्की

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा। उन्हें परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मिलने के प्रबल योग हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। दूर संचार माध्यम से हर्षवर्धन सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप किसी भी अजनबी व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अचानक संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। आपको कोई कदम बहुत ही सोच विचार कर उठाना होगा, नहीं तो वह नुकसान करवा सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के प्रयास सफल होंगे और उनमें एक किसी नई ऊर्जा का संचार होगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। पहले की गई गलती में आप सुधार कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। मानसिक चिंता खत्म होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। पैसों का उधार लेन-देन ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। आपको किसी पिछले काम से सीख लेनी होगी, तभी आप आगे बढ़ेंगे, नहीं तो आप किसी गलत आदमी का साथ दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को किसी पर भी उम्मीद से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने संतान के करियर की चिंता सता सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें, इससे कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या आपको घेर सकती है। आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे धन से संबंधित समस्या सुलझ जाएंगी। छोटे-मोटे कामों से लाभ कमाने में सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि हो सकती है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक रिश्तो में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको यदि कोई लेनदेन करना पड़े, तो कर सकते हैं। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपनी चतुराई से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरे कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को प्रशंसकों की संख्या में इजाफा करने का मौका मिलेगा और उन्हें उनके कार्यों से जानेंगे। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिन पर कंट्रोल रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आया है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा करेंगे। परिवारवालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी भी मामले में आप जल्दीबाजी से फैसला मत लीजिए। दोस्तों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन हर्षोल्लास से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौज मस्ती करते हुए देखेंगे। करियर से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं लेकिन यात्रा के दौरान आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा, क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व गुम होने की आशंका बनी हुई है।