16 April Rashifal: माता रानी की कृपा से इन 4 राशियों का खुलेगा बंद किस्मत का ताला, हाथ लगेगी बड़ी कामयाबी

16 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

16 अप्रैल 2021 राशिफल | 16 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने कामकाज पर ध्यान देना होगा। आप फिजूलखर्ची से बचकर रहें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मन की इच्छाओं को सीमित रखिए। बचत पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सरकारी कामकाज ध्यान पूर्वक कीजिए। अचानक नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनके लिए आप तैयार रहें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में थोड़ी दिक्कत महसूस होगी। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। अचानक प्रभावशाली जातको की मदद से कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। व्यापारियों को प्रचार-प्रसार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने की संभावना है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी। आप अपनी कोशिशों से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आत्मविश्वास में मजबूती आएगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। पूंजी निवेश करने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप कोई नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। ऑफिस में बॉस के साथ तालमेल अच्छे रहेंगे। वर्तमान समय में की गई कोशिश का भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने व्यवहार और वाणी पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। कार्यस्थल में जरूरी कामों में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। सरकारी विभाग में कार्यरत जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज रचनात्मक कार्यो में अधिक मन लगेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकलेगा। कारोबार में अच्छा फायदा मिलेगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। विद्यार्थियों का आज का दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक मानसिक रूप से काफी खुश नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से लटका हुआ काम पूरा होगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार मिल सकता है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग हैं। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपको किसी भी मामले में जल्दीबाजी से फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। धन से संबंधित कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको जीत हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज पर कुछ व्यक्ति नजर रख सकते हैं, इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। गाड़ी चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।