16 जुलाई 2022 राशिफल: आज इन 2 राशियों को नौकरी में प्रमोशन के बन रहे योग, वहीं इन्हे मिलेगा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होने वाला है। एक के बाद एक धन प्राप्ति के नए स्रोत मिलने के प्रबल योग हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई अधूरा काम मित्रों की मदद से पूरा हो जाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कपड़ों का कारोबार करने वाले व्यक्तियों का कारोबार अच्छा चलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपने कैरियर का चुनाव करने का सही मौका है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का समय ठीक नजर आ रहा है। आपको अपने साथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है इससे आप अपने काम पूरे कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवारवालों के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले व्यक्तियों का काम अच्छा चलेगा, इससे आपको अच्छा लाभ भी होने की उम्मीद है। आपकी मुलाकात ऑफिस के कुछ नए लोगों से हो सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नए नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अपनी नई सोच और बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आपके ग्राहकों में बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। इस राशि के शिक्षकों का मनपसंद जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन होने की संभावना है। नवविवाहित दंपत्ति को आज घूमने जाने का मौका मिल सकता है। आपका दिन व्यापार में निवेश करने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियों से आज आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। एनिमेशन डिजाइनर के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। परिवारवालों के साथ मनपसंद जगह पर घूमने की योजना बन सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। अचानक घर में ख़ास मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में आप सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अपने साथी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों का दिन फायदेमंद साबित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। खानपान में भी सुधार करना होगा। कारोबार में लाभ होने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कदर करेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी भी अजनबी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे व्यक्तियों का आज कोई बड़ा ऑर्डर फाइनल होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होने वाला है। आज आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है, जिससे आप बेहद खुश होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। आप घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य और उनकी दवाइयों का खास ध्यान रखें। दांपत्य रिश्ते में पहले से चली आ रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी। जो महिला कामकाजी हैं उनके लिए दिन शानदार नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है. घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा लाभ होने की उम्मीद बन रही है। परिवारवालों के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज व्यापार करने वाले व्यक्तियों का दिन अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। पेट की समस्या से परेशान व्यक्तियों को आज काफी हद तक राहत मिल सकती है। नौकरी पाने के लिए प्रयासरत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में मेहनत जारी रखनी होगी। दांपत्य रिश्ते में चल रही गलतफहमी आज दूर होंगी, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। सोशल मीडिया में रुचि ले रहे व्यक्तियों की कोई पोस्ट ज्यादा से ज्यादा लोग लाइक कर सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अधूरे कामों को सहकर्मियों की मदद से पूरे कर लेंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। घरेलू खर्चे पर कंट्रोल रखना होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको बाहर की चीजों से परहेज करना चाहिए। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की संभावना बनी हुई है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।