17 दिसंबर 2022 राशिफल: आज इन 6 राशियों के सिद्ध होंगे सारे काम, आर्थिक लाभ के मिल रहे बड़े संकेत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, जिनसे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपने अपने किसी जूनियर को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी है, तो उनसे गलती हो सकती है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को बड़ा लाभ होने के योग हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को आज सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि उन्हें कोई नया पद मिलने से उनके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो उनके काम में बाधा डाल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन आपकी खुशियों में चार चांद लगाने वाला रहेगा। घर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। कारोबार में बरकत होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान होगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का सोच रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पहले किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें अपनी आंख कान खुले रखें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो दिल खोलकर करें, क्योंकि वह आपको अच्छा लाभ देकर जाएगा। आप अपने प्रिय वस्तुओं को संभालकर रखें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपको आज कार्य क्षेत्र में यदि कोई सलाह दे, तो आपको उस पर चलने से बचना होगा, नहीं तो वह समस्या लंबी चल सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे खुशियों का वातावरण बनेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप किसी बड़ी समस्या से भी आसानी से बाहर निकल पाएंगे लेकिन आप अपने किसी काम को लेकर तनाव में रह सकते हैं। आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। इससे मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आप अपनी संतान के दायित्व की भी पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपको किसी कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने के योग बने हुए हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे कामों के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आप बिजनेस के मामले में यदि कोई प्रयास करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप अपने कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। वाहन के रखरखाव में थोड़ा धन खर्च हो सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। निजी जिंदगी की समस्याओं का समाधान होगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने जरूरी काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार के सदस्यों को भी समय नहीं दे पाएंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने में सफल हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की पूरी संभावना है। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।