17 मार्च 2023 राशिफल: आज इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन लाभ के हैं प्रबल योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहा है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी मदद करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ अच्छा हासिल करेंगे। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की जरूरत है। किसी भी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई अधूरी योजना पूरी होती हुई नजर आ रही है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा करके अपने परिवार के सदस्यों के साथ वक्त व्यतीत करेंगे। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार के साथ घर पर फिल्म देखने की प्लानिंग करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का दिन आज बेहतर नजर आ रहा है। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश कीजिए। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। उनके साथ भविष्य को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। कोई बड़ा और अलग काम करने का सोच विचार कर सकते हैं। संतान के साथ किसी विषय पर चर्चा करेंगे, उनके बेहतर करियर के लिए कुछ खास सलाह देंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं, उनके लिए आज का दिन काफी व्यस्त भरा होगा लेकिन शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगी। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। आपके मन में कुछ नए विचार आएंगे। आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। संतान पक्ष से कोई खास खूब खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से बचना होगा। फालतू के विवाद भी सामने आ सकते हैं, जिनसे आपको बचकर रहना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। आप पुराने अटके हुए कामों को पूरा करने में अधिक भागदौड़ करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है, एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर के बड़ों से कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। काफी दिनों से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। मन की शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा, नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी उर्जा में बदलाव आएगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपको खुशी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनके लिए आपको तैयार रहना होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता हासिल होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। कमाई के नए स्रोत बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कला और साहित्य में रुझान रहेगा। इस राशि के जो व्यक्ति खेल जगत से जुड़े हुए हैं, वह आज अपनी प्रैक्टिस में काफी व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना बेहतर रहेगा। घर परिवार की जरूरतें पूरी होंगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपके जरूरी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। किसी रिश्तेदार से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। इससे रिश्तो में नयापन आएगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा महसूस होगा। घर परिवार की समस्याएं दूर होंगी। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।