17 May Rashifal: इन 3 राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा बढ़िया मुनाफा, खुलेगा बंद किस्मत का ताला

17 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

17 मई 2021 राशिफल | 17 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर अधिक भरोसा ना करें अन्यथा विश्वासघात मिल सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर करें क्योंकि नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रिय मित्र से उपहार मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ खुशी अनुभव करेंगे। लव पार्टनर के साथ आप रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। मानसिक रूप से आप ताजगी महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए जातको को आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। पारिवारिक मुद्दे पर बहस होने की संभावना है। आमदनी से अधिक धन खर्च में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रहेगा, आर्थिक मंदी का असर झेलना पड़ सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज कई क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी में लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशी का अनुभव कर सकते हैं। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कार्यस्थल में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होने की संभावना है। दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले आज अपना समय ठीक व्यतीत करेंगे। कोई साथी आपसे आर्थिक मदद मांगने आ सकता है, जिसकी वजह से तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों का दिन शुभ रहेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज कामकाज के सिलसिले में लापरवाही ना करें क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में कोई नया साथी मिल सकता है। शादीशुदा जीवन में पत्नी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन काफी प्रसन्न होगा। प्रभावशाली जातको से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु उससे पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई का दबाव झेलना पड़ेगा। लव लाइफ में उम्मीद से अधिक प्यार मिल सकता है। दूसरों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है। आप जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। बिजनेस में तरक्की मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। निजी व्यवसाय के प्रति आपकी विचारधारा बदल सकती है। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ज्यादातर मामलों में किस्मत साथ देने वाली है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों की किस्मत के सितारे मजबूत रहेंगे। किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। मन में परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। मानसिक तनाव दूर होगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। भाइयों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।