17 मई 2023 राशिफल: आज इन 3 राशियों को हो सकता है धन लाभ, किस्मत का हर कदम पर मिलेगा साथ

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को आज किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है, जिससे उनको अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप आज अपने परिवार के सदस्यों के बीच चल रही अनबन को घर से बाहर ना जाने दें, नहीं तो वह बाद में आपका मजाक बना सकते हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको उत्तम संपत्ति प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके किसी नए काम को करने की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस के कामों को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन तरक्की दिलाने वाला रहने वाला है। आपका कोई मित्र आज आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का प्रमोशन होने के योग हैं, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को किसी अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करेंगे। लेकिन बिजनेस में आप किसी को साझेदार बनाने से बचें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की नई नौकरी लगने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आज आप पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो हानि हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसकी वजह से पूरे दिन आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला आज आप ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा जरूर करना होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ नया करेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति बचत योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे और कुछ धन संचय करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।