राशिफल: मिथुन और कुंभ राशि के लिए शनिवार का दिन लाएगा गुड न्यूज़, इन 5 राशियों की बढ़ सकती है चिंता

मेष:  

शनिवार का दिन मेष राशि के लिए बिलकुल सामान्य रहने वाला है। हालांकि आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। काम-काज में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी। आज के दिन में धन लाभ मिलने के पूरे आसार बन रहे है। आपको परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें कुछ दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।

वृष:

वृष राशि के लिए शनिवार का दिन काफी खुशनुमा बितेगा। आज के दिन अपने गृहस्थ जीवन को आप खुशनुमा बनाएंगे और अपने रिश्ते में रोमांस लाएंगे। आज के दिन अपने साथी को अपने मन की बात कह सकेंगे। काम काज में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नतीजे भी अच्छे मिलेंगे। सेहत का आज पूरा ख्याल रखे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के खान-पान का ख्याल रखें।

मिथुन:

आज मिथुन राशि के लिए बहुत अच्छा दिन होने वाला है। आपकी सेहत भी पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी। अपनी पूरी सूझ-बूझ के साथ अपने व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। हालांकि कुछ छोटे कामों में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा है।

कर्क

कर्क राशि के लिए शनिवार का दिन शुभ रहने वाला है। आज अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए सभी प्रयास करेंगे। आज अपने साथी के साथ अपने मन की बात खुलकर रख सकते है। आज शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। दोनों इस रिश्ते में मजबूती से आगे बढ़ेंगे। आज काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। घर में लक्ष्मी का आगमन हो सकता है।

सिंह:

सिंह राशि के लिए शनिवार का दिन बढ़िया हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपकी छवि आपके सहकर्मियों का पसंद आएगी और आपकी तारिफ भी होगी। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन अपने जीवन साथी का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को इंजॉय करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या:

कन्या राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपकी सेहत में मजबूती देखने को मिलेगी। आज के दिन आप अपने काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपको हासिल होंगे। दोस्तों और किसी करीबी रिश्तेदार के सहयोग से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज के दिन शाम को कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिनमान अच्छा है।

तुला:

तुला राशि के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। आज के दिन धन का लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर परिवार में सब खुशहाल रहेंगे। आज के दिन काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक:

शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको मानसिक तौर पर मजबूत रहना होगा और कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। आपका गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और रोमांस से भरपूर रहेगा। आज का दिन आपके लिए लक्की साबिता होगा और आपको अपने प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारिफ की जाएगी।

धनु:

धनु राशि के लिए शनिवार का दिन सफलता दिलाने वाला दिन रहेगा। आज के दिन आपकी मानसिक चिंताएं दूर करने में सफल रहेंगे। लेकिन आज के दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ होगा और घर में कोई खुशखबरी आएगी। अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मकर:

मकर राशि की बात करें तो आज का दिन मकर राशि के लिए शुभ रहने वाला है। आज के दिन आपके इनकम में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर ज्यादा असर न पड़े। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी एक दूसरे को समझेंगे। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

कुंभ:

शनिवार का दिन कुंभ राशि के लिए नॉर्मल रहेगा लेकिन व्यापार में आपको अच्छाखासा मुनाफी मिल सकता है। आज के दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज मानसिक चिंताओं से दूर रहेंगे और किसी करीबी से अपने मन की बात शेयर कर पाएंगे। काम पर ज्यादा ध्यान दें और साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। आज आप जीवनसाथी के साथ परिवार के कामों में बिजी रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी का पूरा ख्याल रखें।

मीन:

मीन राशि के लिए शनिवार का दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है। ऑफिस में आज के दिन आप अपने सभी कामों को अच्छे से निपटाने में कामयाब होंगे। आज के दिन किसी करीबी दोस्त के साथ लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। काम के सिलसिले में आपको पूरी सफलता मिलेगी। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको कई गोल्डन चांस मिल सकते है। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और आप अपने प्रिय को अपने दिल का हाल सुनाएंगे। खर्चे बढ़ने के चलते आर्थिक स्थिति को लेकर आप सोचविचार कर सकते हैं।