18 अक्टूबर 2022 राशिफल: इन 3 राशि के नौकरीपेशा वाले लोगों का दिन रहेगा बेहद शुभ, बजरंगबली की होगी अपार कृपा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर परिवार में किसी प्रकार की समस्या चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। जो व्यक्ति बिजनेस कर रहे हैं, उनको मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। आज आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप किसी भी अजनबी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज बैंकिंग के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपकी बातों से आज आपका कोई मित्र आपसे नाराज हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को बेहतर ढंग से पूरे कर पाएंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। माता-पिता की सेवा में आज आप कुछ समय जरूर लगाएं। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। अगर आपको सेहत से जुड़ी हुई कोई समस्या आ रही थी, तो उसमें सुधार आएगा। विदेश में नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। अचानक बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज तबादला मिल सकता है और करियर की दिशा में आगे बढ़ेंगे। जो व्यक्ति कारोबार करना चाह रहे हैं, तो उनके लिए समय बेहतर रहेगा। आज अपने निजी मामलों को भी सुनना होगा। यदि बाहर लोगों के सामने आए, तो उसके लिए आपको समस्या होगी। आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है, जिससे आप बेहद खुश होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कुछ नरम-गरम रहने वाला है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। यदि आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो जाएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने जरूरी कामों को पहले पूरे करने होंगे अन्यथा कार्यालय में बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। कड़ी मेहनत करने के बाद ही आपको कामकाज में सफलता हासिल होगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। करियर में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का भरोसा जीतने में आप सफल रहेंगे और आपको तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों की मदद से आपको अपने किसी काम में अच्छा फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण कामों के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। निजी संबंधों में यदि कुछ तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त हो जाएगा। कामकाज की बाधाएं खत्म होंगी। आप अपने कामकाज में तेजी से सफलता हासिल करेंगे। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपका काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।