19 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन कमाने के प्राप्त होंगे बेहतर अवसर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर अधिकारियों की आंखों का तारा बन सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है। आज आपको कोई भी नया निवेश करने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को महिला मित्रों से सावधान रहने की जरूरत है। आज आपके तेज के सामने आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी संस्था का प्रमोशन कर सकते हैं। जो व्यक्ति ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें किसी फ्रॉड से सावधान रहना होगा अन्यथा कोई उनका नुकसान करा सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलने वाला है। विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें बंद कर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलने के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने के लिए ले जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्साह से भरा नजर आ रहा है। कुछ नए व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, जिनसे आपको लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जमीन जायजाद से संबंधित मामलों में फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। पिताजी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कुछ तनावग्रस्त नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। दोस्तों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है, जिसके चलते आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। घर परिवार में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आप उनका समाधान मिलजुलकर खोजने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को समझने का भी प्रयास करना होगा। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप किसी दूसरे से तुलना के चक्कर में अपने शौक बढ़ा सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक खर्च होगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य से आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव तो करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक भी रहेंगे। आप अपनी संतान के साथ कुछ अच्छे पल व्यतीत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए कोशिश कर सकते हैं। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। अचानक किसी मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन विशेष नजर आ रहा है। आपको कार्यालय में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। वेतन में वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करेंगे। आपकी कोई पुरानी चिंता खत्म हो सकती है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते प्राप्त होंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ कुछ आनंद भरे पल व्यतीत कर सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने की योजना बनेगी। आप जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। राजनीति की दिशा में कार्यरत व्यक्तियों को कोई नया पद मिल सकता है और आपकी तरफ की होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। किस्मत का साथ प्राप्त होगा, जिससे कुछ रुके हुए काम भी पूरे होंगे। करियर में तरक्की पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। आप मानसिक रूप से तो काफी सक्रिय रहेंगे, लेकिन कुछ छोटे-मोटे समस्याएं आपका पीछा पकड़े रहेंगी। आप कहीं पर निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कामकाज में की गई कोशिश सफल रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप समय से कार्य पूरे करके अपने अधिकारियों के दिल को जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी लोगों को आप की ओर आकर्षित करेगी। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो आप उसका पूरा आनंद लेंगे। आप अपने व्यवहार से परिवार के सदस्यों की आंखों का तारा बनेंगे। आपके अच्छे स्वभाव की सब तारीफ करेंगे।