19 दिसंबर 2022 राशिफल: आज इन 7 राशियों के घर में आएगी खुशहाली, महादेव की कृपा से धन लाभ के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में सहकर्मियों की मदद भी मिलेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे, बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आप अपने बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। खास व्यक्तियों से बातचीत हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश कीजिए। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे और उनके साथ भविष्य को लेकर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। किसी शुभ काम को पूरा करने के लिए जा रहे हैं, तो राहुकाल देखकर ही जाएं तो काम जरूर पूरा हो जाएगा। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आप कुछ नए विचारों पर भी काम करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक लाभ मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। आज आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आसपास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने की वजह से आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। ईश्वर की कृपा से जो भी होगा, आप के पक्ष में होगा। अपना काम समय से पूरा करने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा ले सकते हैं, जिससे आपके काम और आसान हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा, किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। फालतू के विवाद में सामने आ सकते हैं, इससे आपको बचकर रहना होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा नजर आ रहा है। पुराने अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर के बड़ों से कोई नई बात आप सीखेंगे। आज आपका काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आ सकते हैं। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इसे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिल सकती है। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने नए कामों में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपका मन ईश्वर की भक्ति में अधिक लगेगा। आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जहां आपको खुशी मिलेगी। कैरियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे आप पूरी लगन और मेहनत से करेंगे। काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। कला व साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के व्यक्ति जो खेल जगत से जुड़े हुए हैं, वह आज अपनी प्रैक्टिस में काफी बिजी रहेंगे। आज आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपने सभी अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन अथवा वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस करना चाहते हैं, तो मार्केट एनालिसिस कर लें। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे आप बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा महसूस होगा। घर से वाद-विवाद दूर हो जाएंगे। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।