19 जून 2023 राशिफल: महादेव की कृपा से 6 राशियों के बनेंगे सारे बिगड़े काम, धन लाभ और प्रमोशन के योग

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने जरूरी कामों को ध्यानपूर्वक करना होगा। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपको बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आपको काम के साथ-साथ सेहत पर भी ध्यान देना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय बढ़िया रहेगा। बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता नजर आ रहा है। आपको कोई नई उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षमता को बल मिलेगा। आपकी कुछ योजनाएं यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो आज आप उनकी फिर से शुरुआत कर सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कामकाज के मामले के लिहाज से काफी अच्छा साबित होगा। नौकरी करने वाले व्यक्ति कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान दे पाएंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपको बेवजह की बातों में आकर किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके द्वारा किए गए पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। आपका मन कामकाज में लगेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। निवेश के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़कर अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको समाज में किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से खुशियां बनी रहेंगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। लेकिन आप उनसे कोई धन संबंधी मदद मत लीजिए। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही समस्या दूर होगी।