2 जनवरी 2023 राशिफल: आज 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, नौकरी-व्यापार में मिलेगी तरक्की

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अत्यंत सुखद रहने वाला है। आपकी किस्मत अचानक पलट सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। किसी प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत हैं अथवा व्यवसायिक हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा साबित होगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए शानदार हो सकती है। विशेष रूप से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपकी संतान के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, कोई इच्छित समाचार मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी के क्षेत्र में मनचाही तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा होगा। आपके घर परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। प्रेमियों का समय अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। बच्चों की शिक्षा के संबंध में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस सिलसिले में कहीं ना कहीं भागदौड़ बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके जीवन में समृद्धि लेकर आया है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में मनचाही सफलता मिल सकती है। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें निश्चित रूप से कामयाबी प्राप्त होगी। आज आपको अपने जीवन में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। आप अपने सामने वाली आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। माता-पिता का सहयोग आपके हर कार्य में भरपूर मिलेगा। जीवनसाथी द्वारा नौकरी के लिए दी गई परीक्षा के सुखद परिणाम आने की संभावना बनी हुई है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कामों में संघर्ष की स्थिति बन सकती है परंतु अपनी चतुराई से काम को पूरा कर लेंगे, जिससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो समय उत्तम रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए सकारात्मक प्रयास अनुकूल परिणाम देंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। इस राशि की महिलाओं का दिन बहुत अच्छा साबित होगा। घरेलू जरूरतों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे व्यक्तियों के लिए तरक्की के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को उन्नति के योग बन रहे हैं। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपको अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मानसिक चिंता दूर होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी किस्मत का अच्छा साथ मिलने वाला है। आप अपने ज्यादातर कामों को सफलतापूर्वक संपन्न कर लेंगे। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आप अपने लवलाइफ के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है। आपके व्यापार में तेजी आएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपको अपने मनपसंद क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने का अवसर प्राप्त होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश या छोटी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। अगर प्रेम जीवन में कोई समस्या चल रही थी, तो आज वह समाप्त हो जाएगी। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपके बच्चों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। जो व्यक्ति नौकरी कर रहे हैं, उन्हें नौकरी में और जो खुद का व्यापार करते हैं उन्हें व्यवसाय में बेशुमार लाभ के योग की संभावना है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कमाई के नए जरिए प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और भविष्य के लिए संचय भी कर सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है, हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचना होगा। इस राशि के विद्यार्थियों का समय अनुकूल रहेगा। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। करियर से संबंधित कोई मनचाही खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपनी चतुराई से कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया जा सकता है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देगा। मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। रोजगार के दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा।