20 जनवरी 2023 राशिफल: आज 3 राशि वालों को मिलेगी हर काम में सफलता, धन लाभ के बन रहे योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपको घर के बाहर के व्यक्तियों के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा। आप अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करते हुए कार्य क्षेत्र में किसी जरूरी काम को पूरा कर लेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने की संभावना बनी हुई है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज अधिकारी भी आपके कामों की सराहना करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा वह काम बिगड़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्ति किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसमें आपको छुटकारा मिल सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आपको अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह पूरा हो पाएगा। यदि आपका कोई मित्र आज आपसे धन संबंधित मदद मांगे तो आप उसे पूरा भी कर पाएंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने का भय सता रहा है इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आज आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह कामयाबी हासिल कर पाएंगे। माताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा अन्यथा वापस मिलने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। संतान के करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आज आपकी वह चिंता भी दूर हो जाएगी। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपना ध्यान कुछ वर्तमान की योजनाओं पर केंद्रित करना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। आप अगर किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने कार्य को प्रोत्साहन देने से आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा लेकिन आप किसी के बहकावे में ना आएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको आगे चलकर फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अगर कुछ नए लोगों से मुलाकात होती है, तो उसमें आप अपने मन की बात लोगों को ना बताएं, तो ही बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। आप अपनी योजनाओं को शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत जरूर कर लीजिए। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। बिजनेस में आपके लोगों से संबंध बेहतर रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा जरूर कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों से काम के प्रति ज्यादा अपेक्षा ना लगाएं, इसमें आपको धोखा मिल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। बिजनेस कर रहे व्यक्ति किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। संतान पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। जरूरी कामों को पूरा करने में आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। आपके हाथ एक साथ कई काम लगने से आपकी व्यकाग्रता बढ़ सकती है, जिससे आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूँ और किसे बाद में। आप दिखावे के चक्कर में अधिक धन खर्च कर सकते हैं, जिसके बाद आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की कुछ योजनाएं बना सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर अहंकार नहीं करना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।