20 July Rashifal: इन 6 राशियों का भाग्य कार्यों में देगा पूरा साथ, घर की परेशानियां होंगी दूर

20 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

20 जुलाई 2021 राशिफल | 20 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन प्रेम संबंधित मामले के लिए बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र की स्थिति बेहतर रहेगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होने के योग हैं। चारों तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सफलता वाला रहेगा। कामकाज में किस्मत पूरा साथ देगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आमदनी बढ़ेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कामकाज में आपका मन लगेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को नौकरी और व्यापार में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल होगी। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक अपनी चतुराई के बलबूते काम में सफलता हासिल करेंगे। आपका मन धार्मिक कार्य में अधिक लगेगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं। प्रिय के अच्छे व्यवहार से आपका मूड अच्छा रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण कामों में खास व्यक्तियों की सहायता मिल सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। आपका मुनाफा बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। बेकार की बातों पर समय बर्बाद मत कीजिए। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपनी नई योजनाओं का अच्छा फायदा मिलने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। पारिवारिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यालय में सभी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज काम-धंधे में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। ख़ास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। ससुराल पक्ष चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के साहस में बढ़ोतरी होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आप जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। माता-पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी, जिसकी वजह से आपका मन काफी निराश रहेगा। आपको भी अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। कार्यालय में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज पैसा कमाने के कई जरिए हाथ लग सकते हैं। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बैंक से जुड़े हुए मामले में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन मजबूत नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है, किसी भी मामले को आप शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। आर्थिक मामलों में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।