20 June Rashifal: आज इन 5 राशियों पर सितारे रहेंगे मेहरबान, सभी राशि वाले जानें अपना हाल

20 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

20 जून 2021 राशिफल | 20 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। सरकारी कार्यों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके बाद आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। कुछ जरूरी कामों में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कठिन परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अचानक किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। सरकारी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। संतान की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज धन लाभ मिलने की संभावना है। आपकी किस्मत के सितारे प्रबल रहेंगे। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए कामकाज का नतीजा मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। ग्राहकों में बढ़ोतरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विदेश में काम कर रहे जातकों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। शरीर में थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना थोड़ा कठिन रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। कुछ व्यक्ति आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। उत्तम भोजन का आनंद ले सकते हैं। खास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक खर्चे बढ़ेंगे, जो आपकी परेशानी का विषय बन सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होने वाला है। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए प्रोग्राम बना सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपनी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा कार्य क्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। नए कामों से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आप बेकार की चिंता मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने कुछ काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। धन संबंधित फायदा मिलेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। कामकाज में मनचाही सफलता मिलने की वजह से आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक चिंता खत्म होगी। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। मेहनत का उचित फल मिलेगा। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने की वजह से आपका मन खुश रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अधूरे काम पूर्ण होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। थोड़ी मेहनत के बाद आपको सफलता मिल सकती है। कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आज का दिन शुभ नहीं है इसलिए थोड़ा इंतजार कर लीजिए। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। दोपहर को कोई दु:खद समाचार मिलने की संभावना है, जिसके कारण आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।