21 जून 2023 राशिफल: आज 5 राशियों का दिन रहेगा खास, नौकरी और करियर से संबंधित परेशानियां हो जाएंगी खत्म

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने से आज खुशी होगी। लेकिन आप अपनी परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखें। आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर नजर आ रहा है। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। धर्म-कर्म के कार्यों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आप अपने कामों के लिए सूची बनाएंगे, तभी आप उन्हें समय से पूरा करेंगे। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। घर के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए भी दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप आगे बढ़ेंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे व्यक्तियों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी। आपकी किसी संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। कामकाज की तलाश कर रहे व्यक्तियों को अभी कुछ समय और परेशान होना पड़ सकता है, उसके बाद ही राहत मिलती हुई नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाकर आगे बढ़ना होगा। नौकरी करने वाले व्यक्ति कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको लेनदेन के मामलों में सावधान रहना होगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों के बहकावे में नहीं आना है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज वापस मिल जाएगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। मानसिक चिंता से छुटकारा मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जो व्यक्ति कामकाज की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।