21 March Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, मिलेगी कोई गुड न्यूज़, पढ़ें राशिफल

21 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

21 मार्च 2021 राशिफल | 21 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपकी सकारात्मक सोच आपको कई क्षेत्रों में सफलता दिला सकती है। लोगों के सामने आप अपनी बात को बेझिझक रख सकते हैं। किस्मत पूरा साथ देगी। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आर्थिक परेशानियों का हल निकल सकता है। अचानक पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी इसलिए सेहत सेहत पर ध्यान दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। कोई गुड न्यूज़ मिलने की संभावना नजर आ रही है। किस्मत पूरा साथ देगी। आर्थिक पक्ष उत्तम रहने वाला है। दूरसंचार माध्यम से खास कोई खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा। शारीरिक रूप से आप बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर आपका दिन भाग्यशाली साबित होने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज कई क्षेत्रों से फायदा मिलने की संभावना है। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा थकान भरी रहेगी। व्यापार में धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के साहस में वृद्धि होगी। आप अपनी तेज बुद्धि से सभी परिस्थितियों पर काबू पा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार में आपको सफलता मिलने के योग हैं। महत्वपूर्ण जातकों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। प्रेम संबंधित मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा रहने वाला है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। अचानक नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं इसलिए आप पहले से तैयार रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म के कामों में अधिक रूचि रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। अचानक कहीं से धन लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस में कुछ नया हो सकता है, जो आपके लिए अच्छा साबित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। इच्छाशक्ति में कमी आ सकती है। मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान रहेंगे। नई जमीन खरीदने का विचार कर सकते हैं। बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है। दूर संचार माध्यम से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आप आज भाग्यशाली साबित होंगे। महत्वपूर्ण कामों में सफलता हासिल होगी। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। काम का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से चिंता खत्म होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। हर क्षेत्र में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। थोड़ी मेहनत में सभी कार्य पूरे होंगे। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। किसी रिश्तेदार या मित्र से गिफ्ट मिल सकता है। रिश्तो में नयापन आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। तरक्की की नई ऊंचाइयां पाने में आप सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन हर्षोल्लास से भरा रहने वाला है। नए नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कामकाज में संतोषजनक परिणाम हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में फायदा मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। शाम तक आपको कोई गुड न्यूज़ मिलने की संभावना नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन तनाव भरा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। आप अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़े। जीवनसाथी और बच्चों के साथ वक्त व्यतीत करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन में आज कई फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने शब्दों पर ध्यान दें। किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के बढ़िया अवसर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रही खटास आज खत्म हो सकती है।