21 May Rashifal: कर्क समेत इन 2 राशि वालों का बेहतरीन रहेगा दिन, बिजनेस में होगा फायदा

21 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

21 मई 2021 राशिफल | 21 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। कोई अच्छी योजना आपके हाथ लग सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन लाभकारी साबित होने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज उतार-चढ़ाव भरे समय से गुजरना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप किसी भी मामले को शांतिपूर्ण सुलझाने की कोशिश कीजिए। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। किसी भी अनजान के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संपत्ति के मामलों पर आप कोई नया फैसला ले सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। बिजनेस में आपको लाभ मिल सकता है। पुराने किए गए कार्यों का अच्छा परिणाम हासिल होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का शुभ समाचार मिलने के योग हैं। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आपको अपनी नई योजनाओं का अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रभावशाली जातको से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक मानसिक रूप से आज थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य जरूरत पड़ने पर आपका पूरा सहयोग देंगे। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। व्यावसायिक मामलों में पैसा अटक सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम जीवन में सामान्य बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी खास दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को फायदा मिलने के योग हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आज पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चो में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। निजी रिश्तो को समझदारी से और भी मजबूत बना सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में आ रही परेशानी दूर हो सकती है। माता-पिता का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बिजनेस में बहुत ही जल्द कुछ जरूरी काम करने वाले हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। बिजनेस में बड़े भाई की मदद से फायदा मिल सकता है। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आपको पदोन्नति मिलने के योग हैं। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सफलता हासिल होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आर्थिक चिंता दूर हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। नौकरी पेशा वाले अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार करेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।