22 जुलाई 2023 राशिफल: आज इन 7 राशियों पर रहेगी शनिदेव की शुभ दृष्टि, होगी धनवर्षा, परिवार में आएगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको किसी जरूरी काम को लेकर घर से बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा। किसी वजह से मतभेद होने की संभावना है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। माताजी की सेहत में सुधार होगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज आप कार्य क्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी किसी ने अवसर की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन अगर आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लिया, तो इससे आपके रिश्ते में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने पिताजी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। अगर आप महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन कुछ उलझन लेकर आया है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से बेचैनी बनी रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार बनाएंगे। परिवार में यदि लोगों से आपका कोई आपसी मतभेद चल रहा है, तो वह भी आज दूर हो जाएगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। अगर साझेदारी में कोई काम करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय ठीक नहीं है। आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। यदि आपने किसी बड़े काम में जोखिम उठाया, तो उससे आपको समस्या आ सकती है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। तरक्की के नए-नए मार्ग हासिल होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आपको परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे लोग अभी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहे, नहीं तो बाद में कोई समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका पुराना रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों में कुछ कमजोर नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। व्यापार में आप किसी को पार्टनर बनाने से बचें, नहीं तो समस्या आज सकती है। खान-पान पर ध्यान देना होगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आप कहीं घूमने फिरने जा रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा भी जरूर करें नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। अगर तरक्की के मार्ग में कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर हो जाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए समय काफी अच्छा साबित होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना होने का भय सता रहा है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप किसी बड़े काम में हाथ आजमाने के चक्कर में छोटे की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। आज आपको किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यापार में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका मन भगवान की भक्ति में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान बनेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। लंबे समय से जिस काम को करने के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप कहीं निवेश करते हैं, तो भविष्य में उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जो लंबा चल सकता है। लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर किसी बड़े निवेश को करने से बचना होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।