22 मई 2023 राशिफल: आज 4 राशियों के जीवन में होगा सुधार, भाग्य देगा साथ, मिलेगी धन-दौलत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 मई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है और बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। किसी सरकारी काम में आपको उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिसके बाद आपके जीवनसाथी से भी कहासुनी हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता नजर आ रहा है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आया है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों की आज उनके कामों के लिए सराहना की जाएगी। आज आपकी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा की जरूरत होगी। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको मनचाही तरक्की मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपका रुका हुआ धन मिलने से परिवार के सदस्यों की जरूरतों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। पिताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। यदि आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो इसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको किसी पुराने निशान निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। किसी यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपका मन खुश होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप कोई भी फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए, वरना आपको अपने निर्णय के लिए पछतावा होगा। आप आज कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सतर्क रहें, नहीं तो वह आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान नई जानकारी प्राप्त होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। घर के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे। पुरानी चिंता दूर होगी। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। आपके वेतन में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अधिकारी भी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। माताजी की सेहत में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर रहे हैं, तो पहले उसकी जांच पड़ताल जरूर करें। यदि आपकी कोई डील लटकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कार्य पूरे हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। लेकिन आप अपनी योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तो बाद में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने किसी परिजन से अपने मन की बात कहने से पहले सोच विचार जरूर करें। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।