23 जनवरी 2023 राशिफल: आज 3 राशियों का दिन रहेगा खुशियों से भरा, भोले बाबा की कृपा से धन-धान्य से भर जाएगा घर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। राजनीति में कार्यरत व्यक्ति मन मुताबिक सफलता हासिल करेंगे। आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती हुई नजर आ रही है, जिसकी अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर रहेगा लेकिन लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आपकी कुछ अजनबी व्यक्तियों से मुलाकात होगी लेकिन आप उन पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आज आपको जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। यदि कोई समस्या हो तो उसे नजरअंदाज मत कीजिए। संतान को आप संस्कारों और रीति-रिवाजों की शिक्षा दे सकते हैं। आपके कुछ निजी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी है। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। व्यापार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यह यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहने वाला है। यदि आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लीजिए। साझेदारी में किसी काम को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी, जिससे आप दोनों एक दूसरे की बातों को सुनेंगे और समझेंगे। आपको अपनी किसी भी जिम्मेदारी से घबराना नहीं है, उन्हें समय रहते पूरी करने की कोशिश करनी चाहिए। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के व्यक्ति किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत और लगन से जुटे नजर आएंगे। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति अपने कामों से अपने सीनियर्स को प्रसन्न रखेंगे लेकिन आपको किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। आपको अपनी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। निजी मामलों में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई आपको गुमराह कर सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। व्यापार में किसी नई योजना को लागू कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों को भी कुछ समय देंगे, जिनसे आप कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी तरीके से निभाएंगे। जन-कल्याण के कार्य से जुड़कर खूब नाम कमाएंगे। आप लाभ के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से ना जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कुछ नए व्यक्तियों से भी मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। भाई बंधुओं की भावना आज बढ़ेगी। आप अपने कुछ कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप धर्म-कर्म के कामों में भी आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। घर परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा फायदा मिलेगा। किसी पुरानी योजना से लाभ मिलने के योग हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपके किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने के लिए ले जा सकते हैं। आज आपके सुख और समृद्धि बढ़ने से आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपने सभी कार्यों को बेहतर ढंग से करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप जल्दीबाजी बिल्कुल भी मत कीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अत्यधिक दिखावे के चक्कर में ज्यादा धन व्यय ना करें और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम रखें। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें।