23 जुलाई 2023 राशिफल: आज इन 3 राशियों की खुलेगी बंद किस्मत, सूर्य देव की कृपा से धन प्राप्ति के योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। काम का बोझ अधिक होने के कारण शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी अच्छा साबित होगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को आज सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। तनाव के कारण आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार कर रहे व्यक्ति अपने फैसले सही समय पर लें। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें सावधान रहना होगा। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद से आज छुटकारा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप कार्य क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत से अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आपके घर कोई खास मेहमान आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं देगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। कारोबार में बरकत होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। अनुभवी लोगों से मिलना जुलना हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य सबसे पहले पूरे करने होंगे, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन समस्याएं लेकर आया है। वाहन प्रयोग में लापरवाही बिल्कुल भी मत कीजिए, नहीं तो कोई दुर्घटना होने का भय सता रहा है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। शासन और प्रशासन के कामों में तेजी बनाए रखनी होगी। कार्य क्षेत्र में आप किसी सदस्य से बहसबाजी के कामों में ना पड़े, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना बनी हुई है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने ले जा सकते हैं। यदि आपका कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें आज राहत मिलती हुई नजर आ रही है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन कुछ विशेष नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयासों से अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने का सोच विचार कर रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से मदद मिल सकती है, जिससे आपके जरूरी काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।