25 January Rashifal: ये 3 राशि वाले इन मामलों में रहें सतर्क, बाकी भी जानें क्या कहती है आपकी राशि

25 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

25 जनवरी 2021 राशिफल | 25 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज अपने कामकाज में सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ने की आशंका बन रही है। पैसों के लेनदेन में आप जल्दीबाजी मत कीजिए। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आपके ज्यादातर सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निजी जीवन की परेशानियां खत्म होगी। आज आपका मन शांत रहेगा। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको भारी मुनाफा मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। पुरानी बातों को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत से सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। नई योजनाओं में आप किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपनी मेहनत से कोई काम पूरा कर सकते हैं। व्यापार में लाभदायक समझौते होने की संभावना है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आप अपने बच्चों की इच्छाओं को पूरा करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपने व्यवहार पर थोड़ा काबू रखना होगा। आपके बदलते व्यवहार की वजह से घर के लोग काफी परेशान रहेंगे। आप कोई भी नया काम करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में नई योजनाएं बन सकती हैं जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। गाड़ी चलाते समय आप सतर्क रहें। व्यापार में घाटा होने की आशंका बन रही है। आर्थिक हानि हो सकती है। पैसों का लेनदेन ना करें तो ही बेहतर रहेगा। कुछ लोग आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश करेंगे इसलिए गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। भविष्य को लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कामकाज की गति में तेजी देखने को मिलेगी। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। भरोसेमंद लोगों की सहायता मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी काम में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक नजर आ रहा है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क का फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। घरेलू कामों में आप थोड़े व्यस्त नजर आ रहे हैं। मानसिक दबाव थोड़ा अधिक रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। अचानक दु:खद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी चिंतित होगा। आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नहीं है। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। मन में नकारात्मक विचारों की वजह से काम में ध्यान लगा पाना बहुत ही मुश्किल रहेगा। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि भागीदारों की वजह से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। भागदौड़ का आपको उचित परिणाम हासिल होगा। आज आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, देर से ही सही लेकिन परिणाम लाभदायक रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपना कोई भी काम कल पर ना टालें। आपका स्वभाव थोड़ा गर्म नजर आ रहा है इसलिए किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।