25 जुलाई 2023 राशिफल: आज बजरंगबली इन 5 राशियों का करेंगे बेड़ा पार, खुलेगी किस्मत, होगा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परोपकार के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर हो जाएंगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, नहीं तो कार्य क्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी नए प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बात करनी होगी। माता-पिता से आप अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको अपने खान-पान में सुधार करने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने कार्यों पर फोकस करना होगा, तभी उन्हें पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से लें। यदि आपने पहले किसी योजना में धन लगाया था, तो आज आपको अच्छा लाभ दे सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए समय थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आपके कुछ योजनाओं पर आज विराम लग सकता है। लेकिन आपके व्यवहार से भी आपके साथी परेशान रहेंगे। आपको उसमें बदलाव लाना होगा। अचानक किसी खास व्यक्ति से मिलकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने कोई फैसला लिया, तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। इसलिए कोई भी निर्णय आप बहुत ही सूझबूझ कर ही लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो वह दूर होगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जो व्यक्ति सामाजिक क्षेत्रों में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। आपको कोई अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाने की कोशिश कर सकता है इसलिए आप किसी को पैसा उधार देने से बचें, नहीं तो आपका पैसा वापस आने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होती हुई नजर आ रही है। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो व्यक्ति प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनकी भी इच्छा पूरी हो सकती है। इस संबंध में खुशखबरी मिलने की संभावना बनी हुई है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर रहेगा। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा लाभ मिल सकता है। आप कार्य क्षेत्र में कुछ विशेष करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। लेकिन आपको किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय बेहतर रहेगा। आप यदि किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आपको पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो आज उसमें आपको राहत मिलेगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।