25 मार्च 2023 राशिफल: आज ग्रह-नक्षत्र इन 5 राशियों को दे रहे शुभ संकेत, छप्पड़ फाड़ मिलेगी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिससे आपको लाभ जरूर मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर परिवार में चल रही लड़ाई झगड़ा आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन प्रशासन का आपको पूरा लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो व्यक्ति किसी काम के पूरा ना होने के कारण परेशान चल रहे हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कुछ मनोरंजन की गतिविधियां भी बढ़ेगी। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अगर आप कोई भी फैसला ले रहे हैं, तो जल्दीबाजी मत कीजिए। जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चल आपको फायदा मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन शादीशुदा व्यक्तियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को अपने किसी साथी के कारण असुविधा होगी, क्योंकि वह उनके बनते कामों में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और लाभ बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहकर्मियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज वापस मिल जाएगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप जल्दीबाजी में कोई भी काम मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सावधान रहें। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको आज कुछ बेवजह की चीजों की खरीदारी करने से बचना होगा, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कुछ लोग आपसे धन उधार मांगने आ सकते हैं। पिताजी जी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा और आप अपने हर काम को जोश के साथ पूरा करेंगे। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाने के तरीके तलाश कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन सकता है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो फिर वाहन बहुत ही सावधानी पूर्वक चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना होने का भय सता रहा है। अनुभवी व्यक्तियों के साथ उठना बैठना रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आपके खर्च बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। कारोबार की गति आज तेज रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं।