25 May Rashifal: इन 5 राशियों पर बजरंगबली रहेंगे मेहरबान, घर की दिक्कतें होंगी दूर, मिलेंगी खुशियां

25 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

25 मई 2021 राशिफल | 25 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज में लगातार धन लाभ मिलने के योग हैं। आज का दिन हंसते खेलते व्यतीत करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपने कामकाज में बेहतरीन फायदे मिलेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को भारी मात्रा में लाभ मिल सकता है। आज आपका मूड बेहद अच्छा नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी करने वाले जातक कार्यालय में अपनी बुद्धिमानी और योग्यता से अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपके कैरियर में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। कार्यभार कम रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां आने वाली हैं। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। सुख के साधन जुटाने में आप सफल रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पाएगा। आप अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। भविष्य के लिए धन का संचय करना बहुत ही जरूरी है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी तनाव भरा रहेगा। आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आपको अपने खान-पान पर संयम रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपकी हर संभव मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आज आप अपनी चतुराई का परिचय देते हुए सफलता हासिल कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज धन से संबंधित मामलों में काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए दोस्तों में इजाफा होगा। व्यापार से जुड़े हुए जातक किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज अपने कामकाज में बेस्ट देंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी और संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घरेलू जरूरत जरूरतों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को बड़े अधिकारियों की तरफ से प्रशंसा मिल सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में उत्तम लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु फिजूलखर्ची पर थोड़ा लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार या प्रेमीजनों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होने वाला है।