सावन के पहले सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, घर में आएंगी ढेरों खुशियां

26 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

26 जुलाई 2021 राशिफल | 26 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्य रूप से व्यतीत होने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम फलदायक रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे उससे ज्यादा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य व्यतीत होगा। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर फोकस कीजिए अन्यथा कोई महत्वपूर्ण योजना विलम्भ हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण आप खुद को बेचैन महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन सुखद रहेगा। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल होगी। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। संतान को अच्छे कार्य करते देख आपका मन बहुत खुश रहने वाला है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। आज कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है। व्यापार में लगातार सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। बिजनेस को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। संतान की शिक्षा से संबंधित आज किसी रणनीति को बनाने में आप उनकी मदद कर सकते हैं। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। भविष्य के लिए धन संचय करने में आप सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन कुछ विशेष नजर आ रहा है। कामकाज का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। बिजनेस की गति में तेजी आएगी। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार मिलने के योग हैं, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। आपको अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों में समय व्यर्थ मत कीजिए। आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आपकी सेहत खराब रहेगी, इसलिए बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सपोर्ट मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आज का दिन आपके उत्तर दायित्व की पूर्ति के लिए रहेगा। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से उपहार प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। धार्मिक कामों में थोड़ा धन खर्च होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा साबित होगा। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बिजनेस में आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ साबित होगा। आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए हाथ लग सकते हैं। सफलता के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले आपकी पूरी मदद करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी का दिन साबित होगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को मन मुताबिक कामयाबी मिलने के योग हैं।