26 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 7 राशियों का दिन रहेगा भाग्यशाली, हाथ लगेगा कोई बढ़िया मौका

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यदि आप विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, तो वह इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर रहेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही समस्या दूर होगी। गुरुजनों की पूरी मदद मिलेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। धन कमाने के अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना जरूरी है। आप अपने कीमती चीजों को संभालकर रखें। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। जो व्यक्ति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छी डील मिलने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपकी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा भी पूरी होगी। परिवार की जिम्मेदारियों को आप बखूबी तरीके से निभाएंगे और परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विदेश में नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको एक से ज्यादा स्रोतों से आय प्राप्त होने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आप को अच्छा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने का मौका मिले तो दिल खोलकर करें, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पूरा काम पूरा हो जाएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके अच्छे कामों से बड़े अधिकारी बेहद खुश रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। मन में कुछ पुरानी बातें आपको काफी परेशान करेंगी, आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के किए गए प्रयास सफल रहेंगे, उन्हें किसी नए काम को करने में मजा आएगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। जिम्मेदारी से कार्य कर के आप बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की जरूरत है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा, नहीं तो भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको किसी जरूरी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा हानि हो सकती है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में कारगर साबित होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ होता हुआ नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आपको जिम्मेदार व्यक्तियों की तरह अपने सभी काम पूरे करने होंगे और कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाकर उनकी कुछ गलतियों को माफ करें। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर भी समस्या हो सकती है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। आपको आज भाग्य के भरोसे किसी काम को नहीं करना है। आप अच्छे कामों से अपना नाम बनाएंगे और आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान चल रहे हैं तो आज उससे छुटकारा मिल सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज बड़ी मात्रा में धन लाभ प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी सरकारी काम को करने में नियमों का पूरा ध्यान रखें। व्यवसाय कर रहे व्यक्ति आज किसी पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करें। बुरी संगति से बच कर रहना होगा।