27 December Rashifal: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, परिवार में मिलेगी बड़ी खुशखबरी

27 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

27 दिसंबर 2020 राशिफल | 27 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के ग्रह-नक्षत्र आज मिलाजुला प्रभाव डाल रहे हैं। लव लाइफ में कुछ नयापन देखने को मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की स्थिति बन रही है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग अपने कार्य समय पर पूरे करें अन्यथा बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपने खर्चों पर लगाम रखना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित होंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े हुए मुद्दे हल होते हुए नजर आ रहे हैं। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता का सहयोग मिलेगा, जिसकी वजह से आपको लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज काफी संभल कर रहना होगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, यह आपके पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। यदि आप मेहनत करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति का प्रयास कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। मानसिक तनाव से आप अधिक परेशान रहेंगे। धार्मिक कामों में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने में भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात कह सकते हैं। भविष्य को लेकर आप कुछ नई योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। लव पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों की पढ़ाई की समस्या दूर होगी। शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रहने वाला है। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में उन्नति मिलने की संभावना है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यालय में अधिकारी वर्ग से अच्छी सांठ-गांठ बनी रहेगी, जिसका आपको फायदा मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के जीवन में आज विशेष घटनाएं हो सकती हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज मन में खुशी बनी रहेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिल सकता है। समाज सेवा से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। आप भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में सफल रहेंगे। आप अपनी कोशिशों से सभी कार्य पूरे करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर फोकस कीजिए। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने व्यवसायिक संबंधों से लाभ मिलने की संभावना है। आपकी प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। लव लाइफ में नई ताजगी का एहसास होगा। संतान के प्रति इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। घरेलू सुख साधन बढ़ेंगे। कमाई के जरिए मिल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों की संतान से जुड़ी हुई समस्याओं का हल निकल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। भूमि-भवन से संबंधित चल रहे वाद-विवाद दूर हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा ध्यान रखें। खास लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें।