28 जनवरी 2023 राशिफल: आज 3 राशि वालों को होगी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति, शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन एक के बाद एक नई शुभ सूचना लेकर आया है, जिससे आपके चारों और खुशियां ही खुशियां रहेंगी। लेकिन कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर आज आपके ऊपर तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाए रखें। आधुनिक विषयों में आप पूरी रुचि बनाए रखें। आप किसी काम की शुरुआत करने से पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद जरूर लेकर जाएं। सुख-समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जो व्यक्ति व्यापार कर रहे हैं, उनका मुनाफा बढ़ सकता है। आपके जीवन की कई सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। अगर आप किसी से पैसों का उधार लेन-देन कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहने वाला है। बिजनेस करने वाले व्यक्ति किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी नई योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको आज किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। ईश्वर की भक्ति से मन की शांति प्राप्त होगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार में यदि आपका पैसा अटका हुआ है, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाना आपको नुकसान दे सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे और अपने पिताजी से कोई फरमाइश कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। यदि आप किसी भूमि, भवन, मकान, दुकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें जरूरी कागजातों पर बहुत ही सावधानी से हस्ताक्षर कीजिए। आपके दोस्तों की संख्या में इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने का पूरा प्रयास कर सकते हैं, जिनको आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को कोई काम बहुत ही सोच-विचार करने के बाद ही करना होगा। कानूनी मामलों में आप सावधानी बरतें और करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिल सकता है। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में की गई मेहनत से अच्छा परिणाम मिल सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ प्राप्त होगा। संतान को आप संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। धन संबंधित मामलों में आज दिन बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को साथी की किसी गलत बात के लिए भी हां में हां मिलाना पड़ सकता है, जिसके बाद में उन्हें पछतावा होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। व्यक्तिगत मामले में आज आपके पक्ष में रहने वाले हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आपकी कमाई बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है आगे चलकर आपको फायदा जरूर मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण काम को करने में बिल्कुल देरी नहीं करनी है। भाई-बहनों की मदद से आपको अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता से आप यदि कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे, तो वह उनमें आपको अच्छी सलाह देंगे। जो व्यक्ति विदेश में नौकरी करते हैं, उन्हें आज प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप अपने संस्कारों और परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे।