28 जुलाई 2023 राशिफल: आज इन 2 राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, धन लाभ के बन रहे योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो वापस मिलने में कठिनाई होगी। आप अपने जीवन की कुछ समस्याओं को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपको माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। आपका किसी नई प्रॉपर्टी आदि को खरीदने का सपना पूरा होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा, नहीं तो विरोधी आज आपके ऊपर हावी होने का पूरा प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करने का सोच विचार कर सकते हैं। आपकी यह इच्छा भी पूरी होगी। प्रॉपर्टी में आप किसी डील को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर लेंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको बहुत ही जल्द सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन व्यापार के मामले में काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग किसी को पार्टी बनाने से बचें, नहीं तो उन्हें धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा लाभ मिल सकता है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें और अधिक तले हुए भोजन का सेवन मत कीजिए, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आज आपको कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपके कुछ विरोधी भी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। किसी कानूनी मामले में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में आपको अपने किसी मित्र से धन उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके बाद उनका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अचानक आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। मानसिक चिंता कम होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिल बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। यदि आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा, तभी वह किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे।