29 दिसंबर 2022 राशिफल: आज 6 राशि वालों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, सुनने को मिल सकती है कोई खुशखबरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। कुछ व्यक्ति आपके लिए खास साबित होंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों की पूरी मदद मिल सकती है। खुद को सही साबित करने के लिए अच्छा दिन है। इसमें आपको किस्मत का साथ मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने करियर में बदलाव लाने के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि वाले व्यक्तियों को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपका रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। आप निश्चित हो जाएंगे। आप दूसरे टारगेट पर काम करने का प्लान बना सकते हैं। आप अपनी कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। कारोबार की व्यवसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह जरूर लीजिए। ऐसा करने से आपको आज काफी फायदा होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। पक्षियों को दाना खिलाएं, पारिवारिक जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आपके कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होता हुआ नजर आएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ेगा। अगर आज आपके मन में कोई बात दबी हुई है, तो उसे खुलकर सामने लाएं। ऐसा करने से आपका मन शांत होगा और आपकी परेशानियों का हल भी निकलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। किसी खास काम में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान भी बना सकते हैं। आपको रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको लगभग हर काम में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और आपको कुछ अच्छे मौके अवसर भी मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आप किसी भी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको आज कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी मित्र की मदद से आपके काम पूरे हो जाएंगे। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप भी उत्साहित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अगर किसी नए कोर्स में एडमिशन लेना है, तो आज का दिन बेहद शुभ है। साहित्य से जुड़े हुए व्यक्तियों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। सोसाइटी में आप का रुतबा भी बढ़ा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा, इससे आपका मन खुश हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी खासी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। घर परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके काफी लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे, जिनकी आपको उम्मीद नहीं थी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको तरक्की के कई नए रास्ते नजर आ सकते हैं। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप जिसका बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे, वह समय आ चुका है। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, इससे आपको काफी फायदा होगा। पुराने कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी खासी सफलता मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।