29 मार्च 2023 राशिफल: आज राजयोग बनने से 4 राशियों की हर मनोकामना होगी पूरी, मां दुर्गा की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपको अपनी अच्छी सोच से पूरा लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद कोशिश करने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ आज आपसी प्रेम बना रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में यदि किसी बदलाव को करने की सोचेंगे, तो इससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। आप किसी काम की पूरी जानकारी लिए बिना उसमें हाथ ना डालें। जल्दीबाजी में आपका काम बिगड़ सकता है। आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखना होगा। विद्यार्थियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। गुरुजनों का साथ मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें, नहीं तो वह आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। आपके परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। अगर जीवनसाथी से आपने कोई वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा जरूर कर लेंगे। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन फिर भी वह अपने चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप संतान के लिए कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिनसे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जो व्यक्ति शेयर मार्केट में अपने धन का निवेश कर सकते हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको भी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपना हर कार्य समय पर पूरा करें, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। विदेशों से व्यापार कर व्यक्तियों के काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ नया लेकर आया है। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो व्यक्ति राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको अपनी अच्छी सोच से लाभ मिलेगा। यदि किसी परिजन की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आपके खर्चे कम होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप अपनी माता जी को मेल मिलाप कराने ले जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप कोई व्यापार शुरू करेंगे। आप कुछ नए संपर्क का पूरा लाभ उठाएंगे। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति आज अपने काम से एक अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घरेलू सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आज आपको खाने-पीने पर नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन धन संबंधित मामलों में सावधान रहने का होगा। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप ईमानदारी से काम करके कार्य क्षेत्र में अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। किसी संपत्ति का सौदा करने से पहले उसके जरूरी कागजातों पर ध्यान जरूर दीजिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।