29 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 7 राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, मिल सकती है कोई अच्छी खबर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज कारोबार करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका ध्यान कामकाज में पूरा लगेगा। आप अपने अटके हुए कार्यों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है। अगर आप कोई नया निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो सबसे पहले अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ सोच विचार कर सकते हैं, इसलिए आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज बेरोजगार व्यक्तियों को कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है क्योंकि उन्हें आज कोई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पिताजी की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में जूनियर आपकी पूरी मदद करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, उसे भी आप प्रसन्न होकर निभाएंगे, जिससे बड़े अधिकारी भी आपसे बेहद खुश हेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। तरक्की के नए-नए मार्ग हासिल होंगे और आप कोई खास काम पूरा कर सकते हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार करने वाले व्यक्तियों के मन में कोई नया आईडिया है, तो उन्हें उसे दबाकर नहीं बैठना है, उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी वह अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अपने साथी से अपने दिल की बात कह सकते हैं और दोनों एक दूसरे की परवाह करते हुए नजर आएंगे। किसी महिला मित्र की मदद से आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। जो व्यक्ति साझेदारी में किसी व्यवसाय को शुरू कर रहे हैं, तो उनको अधिक लाभ मिल सकता है। आज कार्य क्षेत्र में अपने आकर्षण से लोगों को अपनी और आकर्षित करने में आप कामयाब रहेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कारोबार करने वाले व्यक्तियों का दिन उत्तम नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। किसी पुराने निवेश का फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपको आज हर मुश्किल काम को करने में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपसे गलती हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन धन के मामले में कुछ कमजोर नजर आ रहा है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को आज जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों से मेलजोल बढ़ाने का पूरा मौका मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में यदि कुछ मंदी चल रही थी, तो उसके लिए आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगी। आप कानूनी मामलों से दूर रहें। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। एक से ज्यादा स्रोतों से धन प्राप्त होने से आपका मन हर्षित होगा और आपको आज कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में कामयाब रहेंगे। परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगाने से खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन उत्तम रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपकी पूरी मदद करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में आज आप किसी नई टीम को भी फाइनल कर सकते हैं। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आप टीम वर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय पर आसानी से पूरा कर पाएंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आप बेहद खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को अपना ध्यान कमजोर विषयों पर लगाना होगा व इधर-उधर के कामों से दूर रहें। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दूर संचार माध्यम से अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपके चेहरे पर तेज बना रहेगा, जिससे आपके शत्रु भी आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे और आपको कमाई के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी नई चीज को प्राप्त करने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।