3 अप्रैल 2023 राशिफल: आज 2 राशि वालों को कर्ज से मिल सकता है छुटकारा, पूरे होंगे सभी जरूरी काम

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका कोई परिजन आपके घर पर दावत पर आ सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आपके द्वारा बनाए गए कुछ नए संपर्कों से फायदा होने के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बदलते मौसम की वजह से सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपका बिजनेस में कोई नुकसान हो सकता है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। धन संबंधित मामलों में समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। नए-नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। आपके दोस्तों में इजाफा होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। घर परिवार की खुशियों में वृद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्य को प्रमोशन मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आपको धन कमाने के कई मौके हाथ लग सकते हैं। दोस्तों की मदद से अटके काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज करियर को लेकर परेशान चल रहे व्यक्तियों के लिए समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो धन के वापस आने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप उन्नति की राह पर चलेंगे और परिवार में बड़े सदस्यों का भरोसा भी जीतने में सफल रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। आपकी बहुमुखी प्रतिभा सुधरेगी और मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आपकी मुलाकात किसी अजनबी से हो सकती है, जिसमें आपको अपने मन की बातों को किसी से शेयर करने से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मनचाही कामयाबी मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। जो व्यक्ति रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपने कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा। आपकी किसी नई संपत्ति की खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। मेहनत से किए गए कामों में सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन सामान्य नजर आ रहा है क्योंकि उन्हें मेहनत के अनुसार फल ना मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने व्यवहार से कार्यक्षेत्र में सबको अपना बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के सदस्य उसमें काफी व्यस्त नजर आएंगे। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उन्हें कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकाना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। कामकाज में चल रही परेशानियां दूर होंगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों से विश्वास बनाए रखना होगा, तभी आप अपने काम आसानी से निकाल पाएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। आज आपको किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी सरकारी संस्था से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। लेकिन आप किसी गलत काम के लिए हां मत कीजिए, नहीं तो इससे बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।