3 सितंबर 2022 राशिफल: इन 7 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा शनिवार का दिन, भाग्य का मिलेगा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है, उनके कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घर से दूर नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह मिलने आ सकते हैं। जो व्यक्ति प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। अगर पहले आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आया है, क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे, लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा, लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं। आप अपने कौशल से कोई बड़ा कार्य करके सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। कारोबार में बरकत होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले व्यक्ति अपने कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिलने से आप थोड़ा परेशान होंगे लेकिन आप उसे धैर्य बनाकर करें, तो उसे समय से पूरा करने में आप सफल हो सकते हैं। किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आज आपको घर परिवार में जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आर्थिक परेशानियां आज आपको थोड़ा परेशान करेंगी, लेकिन आप उसका हल निकाल लेंगे। आप अपने आर्थिक और घरेलू जीवन में तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको चपेट में ले सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे, जो आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। पिताजी आपके प्रत्येक कार्य में मदद करेंगे। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का आप डटकर मुकाबला करेंगे। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देना होगा। आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी कर रहे व्यक्ति कार्य क्षेत्र में अपने आपको बेहतर दिखाने का पूरा प्रयास करेंगे, जिसमें वह सफल जरूर होंगे। नए-नए कामों के प्रति रुचि बढ़ेगी लेकिन आज कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कला व संगीत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए कई परेशानियां लेकर आ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा, नहीं तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने का प्रयास कर सकता है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से बहसबाजी हो सकती है, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है, साथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज धन के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा इसलिए आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दीबाजी में किया गया काम आपका सिर दर्द बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकते हैं। छोटे व्यापारी आज अपने ग्राहकों से अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।