मां बनीं सना खान, दिया बेटे को जन्म, प्यारा सा नोट लिखकर बोलीं- जब अल्लाह देता है तो…

सना खान हिंदी सिनेमा की जानी-मानी और बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। सना खान ने छोटे पर्दे की दुनिया में भी बड़ा नाम कमाया था परंतु अचानक से ही इंडस्ट्री को छोड़कर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था। दरअसल, सना खान ने अचानक अनस सैयद से शादी कर ली थी। शादी के बाद सना खान ने ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरियां बना ली है। इसी बीच पूर्व अभिनेत्री सना खान के घर किलकारी गूंज उठी है। जी हां, 34 साल की सना खान के घर नन्हा मेहमान आ चुका है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। सना खान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है।

आपको बता दें कि सना खान शादी के करीब ढाई साल के बाद मां बनी हैं। साल 2020, अक्टूबर में अचानक सोशल मीडिया पर सना खान ने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी। सना ने मानवता की सेवा करने का हवाला देकर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और नवंबर में गुजरात के मौलाना मुफ्ती सैयद से शादी रचाई। सना खान ने अपने मां बनने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। पूर्व एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है।

सना खान ने बेटे को दिया जन्म

दरअसल, सना खान ने 5 जुलाई 2023 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पहले बच्चे के आगमन की घोषणा करते हुए एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में नवजात बच्चे के छोटे-छोटे हाथ देख सकते हैं। वीडियो में आगे उन्होंने एक नोट के साथ अल्लाह को धन्यवाद दिया और बताया कि कैसे उन्होंने उन्हें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)


सना खान ने वीडियो शेयर करते हुए यह लिखा कि “अल्लाह ताला ने मुकद्दर में लिखा फिर उसको पूरा किया और आसान किया और जब अल्लाह देता है, तो खुशी के साथ देता है। तो अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया।” अल्लाह हम दोनों को बेबी के लिए बेस्ट पेरेंट्स बनाएं। अल्लाह की अमानत है, बेहतरीन बनना है। अल्लाह खैर आप सभी का। आप लोग इसी तरह दुआ देते रहें। हमारा दिल भरा हुआ है। हम दोनों बहुत खुश हैं, इस ब्यूटीफुल जर्नी के लिए। अल्लाह ताला का शुक्रिया।”

सना खान की शादी

आपको बता दें कि सना खान बड़े पर्दे को अलविदा कह चुकी हैं। सना खान ने मुफ्ती अनस से साल 2020 में गुपचुप निकाह कर लिया था। सना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, “अल्लाह की खातिर एक-दूसरे से प्यार किया। अल्लाह की खातिर एक-दूसरे से शादी की। अल्लाह हमें इस दुनिया में एकजुट रखे और हमें जन्नत में फिर से मिलाए।”

सना खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पति अनस सैयद से मुलाकात की जानकारी भी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पहली मुलाकात 2017 में मक्का में हुई थी, जिस दिन वह भारत लौट रही थीं, उस दिन उनकी मुलाकात हुई थी। अनस का परिचय उनसे इस्लामिक स्कॉलर के रूप में कराया गया था। उन्होंने आगे यह बताया था कि साल 2018 के अंत में अनस से उन्होंने संपर्क किया था, क्योंकि उनके मन में धर्म के बारे में कुछ सवाल थे। फिर 1 साल से अधिक समय के बाद वह 2020 में फिर से जुड़े थे। अनस ने उन्हें उनके धर्म के बारे में और जानने में मदद की थी। अब यह दोनों पेरेंट्स बन चुके हैं और इस पैरंटहुड जर्नी को एंजॉय करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।