4 जुलाई 2022 राशिफल: आज 2 राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग, वहीं इन्हें होगा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए कामों में अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सीनियर की मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने का अच्छा समय है। दांपत्य जीवन में हो रही छोटी मोटी नोकझोंक आज खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन बहुत खुश होगा। कपड़ा का व्यापार करने वाले व्यक्तियों को धन लाभ होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्याओं से आज आपको आराम मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों के राजकाज की प्रशंसा होगी। अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है। लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कामयाबी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर सकते। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बने रहेंगे। बर्तनों का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को मुनाफा प्राप्त होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, उनकी कोई सलाह आपके लिए बेहतर साबित होगी। ऑफिस के अधूरे काम आप सहकर्मियों की मदद से पूरे कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों का भी पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन के रिश्ते में सुधार होगा। राजनीति के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। प्लास्टिक के कारोबारियों की अच्छी सेल होगी। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। बैंक से जुड़े हुए कामों में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। घर परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बनाएंगे। धैर्य रखने से आज आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने जीवन की बहुत की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। परिवारवालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन अच्छी जगह होने की संभावना बन रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज खत्म हो जाएगी, घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। लकड़ी का कारोबार करने वाले व्यक्तियों का काम अच्छा चलेगा। आज सेहत अच्छी रहेगी। सोशल मीडिया पर आपकी बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन लाभदायक नजर आ रहा है। किसी नई योजना से कारोबार को गति मिलेगी। आज वाहन चलाते समय आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं व्यापार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो पूरा दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। विद्यार्थी प्रोजेक्ट पूरा करने में शिक्षकों की मदद लेंगे। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई अच्छी जॉब मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं, उन्हें आज कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। रास्ते में अनजान व्यक्ति से आपकी बहस होने की संभावना है। आज आप खुद पर संयम रखें। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मानसिक रूप से आप खुशी महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। ऑफिस में आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरे कर पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कम मेहनत में आपको अधिक मुनाफा मिलने के योग हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। सोशल मीडिया पर आपकी कोई वीडियो बहुत ज्यादा लोगों को पसंद आएगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देना होगा।