4 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों की हर मनोकामना होगी पूरी, आर्थिक स्थिति में होगा सुधारा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप किसी भी मामले में लापरवाही ना बरतें अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। आपकी आमदनी बनी रहेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने जरूरी कामकाज को लेकर थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। आपका कोई मित्र आपसे किसी प्रकार की मदद मांग सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। शासन सत्ता का भी पूरा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है, साथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति आज किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आपको अपना कोई भी काम भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, आपको अपनी मेहनत पर ज्यादा भरोसा रखने की जरूरत है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के सदस्य आपका प्रत्येक मामले में पूरा साथ देंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। जो व्यक्ति किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं, उन्हें सावधान रहना होगा। आपको कार्य क्षेत्र में अपने लक्ष्यों पर फोकस करना होगा, तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी किसी बात पर झड़प हुई थी, तो वह आपसे माफी मांगने आ सकता है। जीवन साथी से किए हुए वादों को आज आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपनी मेहनत और चतुराई से किसी काम को समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थियों की आज किसी अन्य विषय के प्रति रुचि जाग सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आज आपको व्यापार में अपने माता-पिता से सलाह की जरूरत होगी। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपके लिए आ सकता है, जिसे आपको समय पर पूरा करना होगा। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेंगे, तभी वह सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके प्रभाव में वृद्धि होने से आपका मन बेहद खुश रहेगा। अचानक किसी प्रियजन से आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपको अपने किसी बचपन के मित्र से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप कुछ संवेदनशील मामलों में जल्दीबाजी बिल्कुल भी मत कीजिए, नहीं तो उसमें आपको समस्या आ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। यदि कोई पेट संबंधित समस्या चल रही थी, तो आज वह बढ़ सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टर परामर्श लेना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आज तेजी से सुधार होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को कार्य क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। घर परिवार में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, जिससे आप थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे। आप अपने रुके हुए कामों पर ध्यान लगाएंगे, लेकिन परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है। आपको आज आपने कुछ परिजनों से मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार करना बहुत जरूरी है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आप अपनी वाणी की मधुरता से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी परंपराओं और संस्कारों पर पूरा बल देंगे। कला कौशल को आज बल मिलेगा। बिजनेस में भी आज आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति होने के योग नजर आ रहे हैं लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर काबू रखने की जरूरत है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है, जिसके बाद अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जिसमें आपको माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।