5 मार्च 2023 राशिफल: आज इन 4 राशियों का दिन रहेगा शानदार, सूर्य देव की कृपा से रुके काम होंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। जो व्यक्ति प्राइवेट नौकरी करते हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास बहुत ही जल्द सफल होंगे। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुखद लाभ के योग बन रहे हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। पैतृक व्यवसाय में आज कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आने वाले समय में अच्छा लाभ मिलेगा लेकिन इससे पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप अपने परिचितों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। दूरसंचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। माताजी से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आप दूसरों के कामों में दखलअंदाजी ना करें। आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी करने वाले व्यक्ति कार्यालय में दिए गए कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप किसी नई योजना अपने कामों में लागू करेंगे, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। व्यवसाय कर रहे व्यक्ति अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते हुए नजर आएंगे। आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। मेहनत से आप अपने कामों को पूरा कर लेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। घर में नए मेहमान के आने से परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा। आप परिवार वालों के साथ पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी शानदार नजर आ रहा है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपनी नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनी हुई है। अधिकारियों से बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। आप किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी मुलाकात किसी रसूखदार व्यक्ति से होगी, जो आपके रुके हुए धन को वापस दिलाने में मदद करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। जो युवा राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। नेताओं से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। संतान के द्वारा सुखद समाचार प्राप्ति के योग बने हुए हैं, जिससे आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आप नौकरी के साथ कोई साइट काम करने का भी फैसला लेंगे, जिसमें आपके जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग करेंगे। पिताजी के द्वारा धन लाभ प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों के बीच उठना बैठना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे व्यक्ति व्यवसाय में मनचाहा लाभ पाकर काफी खुश नजर आएंगे। व्यापार में कामयाबी मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आप ना चाहते हुए भी जाएंगे। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। विदेशों से आयात-निर्यात का काम करने वाले व्यक्तियों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। नौकरी से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को अच्छा रोजगार मिल सकता है। परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा। सभी एक साथ कार्य करते नजर आएंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके बावजूद भी उसके अनुसार सफलता नहीं मिल पाएंगे, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत मिल सकते हैं, जिस कारण तनाव भी हो सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। मकान, प्लॉट को लेने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको जल्द ही कामयाबी मिलेगी।